Advertisement

“बजट पर चर्चा” में बोले सांसद पचौरी – सप्तऋषि योजना में सभी कमजोर वर्गो को पूर्ण संरक्षण

कानपुर 24 फरवरी । नगर के विभिन्न मार्गों पर लगने वाले भीषण जाम से जनमानस को राहत दिलाने के लिए अनवर गंज स्टेशन से मंधना एलिवेटेड मार्ग बनाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है इसके लिए बजट में 1175 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है । वही रामादेवी से गोलचौरहे तक लगभग 11 किलोमीटर का उपरगामी सेतु का निमार्ण प्रस्तावित है । इसके अलावा 93 किलोमीटर लंबे रिंग रोड के निर्माण की योजना भी 15 हजार करोड़ रुपए के आवंटन के साथ प्रस्तावित है जिसका की शिलान्यास मौखिक वार्ता के आधार पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मोतीझील में आयोजित कार्यक्रम के साथ किया जाएगा ।
यह जानकारी नगर के सांसद सत्यदेव पचौरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा की इसके अलावा दादा नगर व गोविंदपुरी के पुलों की दशा को भी तत्काल सुधारे जानें के साथ ही कानपुर के वकीलों किं चेंबर की समस्या का निस्तारण भी शीघ्र किया जायेगा इसके लिए आबंटित धनराशि 20 करोड़ रुपए सुनिश्चित है किंतु इसकी वृद्धि हेतु प्रयास भी किए जायेगे ।इसके अलावा एशिया के मैनचेस्टर रहे महानगर कानपुर के लाल इमली मिल से जुड़े सैंकड़ों परिवारों के बकाए वेतन 102 करोड़ रुपए की धनराशि से एक मुश्त अदा किए जाने की घोषणा भी पूर्व काल में की जा चुकी है ।
सांसद पचौरी ने कहा की अमृत काल के पहले बजट में सरकार द्वारा अखंड भारत को महाशक्ति बनाने का सफल प्रयास किया गया है वह सराहनीय है ।हमने अपनी राष्ट्र की युवा शक्ति का व्यवस्थित ढंग से प्रयोग करते हुए यूक्रेन के युद्ध के दुष्प्रभावों से जहां अपने आप कों बाचाया है वही कोरोना जैसी महामारी के सामने इस देश की जनता के हितों के लिए सार्थक प्रयास किए है । जिसके परिणाम स्वरूप आज हम दुनियां की नजर में विकास दर के आधार पर सर्वोच्च शिखर पर है ।
प्रदेश के सुदूर अंचलों बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे , सड़क सेतु निर्माण विभाग तथा हवाई पट्टियों के रखरखाव जैसी समस्याओं का भी निस्तारण किए जाने का फैसला ले लिया है । यही नहीं देश के सभी राज्यों को उनके आर्थिक विकास हेतु आधारभूत ढांचे के सुधार हेतु 5 दशकों तक व्याज मुक्त ऋण दिए जाने की दूरगामी योजना को भी क्रियान्वित किया है । सांसद पचौरी ने पुनः एकबार हर घर में नल दिए जाने जैसी प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के आधार पर बर्रा से गुजैनी गांव के हर घर में अगले 6 माह में नल के माध्यम से जल उलप्ध करने का संकल्प ले लिया है ।
देश व प्रदेश की सरकारों द्वारा प्रस्तुत बजट को समावेशी विकास का प्रोत्साहत तथा समाज के सबसे कमजोर वर्ग के हितो का पोषक बताया । देश की जनता तथा विभिन्न कामगार वर्गो की क्षमता को हर स्तर पर विकसित करके राष्ट के बहुमुखी विकास की ठोस पृष्टभूमि तैयार करने वाले इस बजट में प्रदूषण के प्रकोप से भी जनता को बचाने के लिए सुनियोजित ढंग से प्रयास किए गए है । उन्होंने वार्ता के अंत में सरकारों द्वारा सप्तऋषि के योजना के मध्यम से अंतिम छोर तक सुधार किए जाने तथा जनमानस की कार्य क्षमता को उजागर किए जाने , संरचना एवं निवेश का पूरा ध्यान रखते हुए विकास के आकाश पर राष्ट्र का परचम लहराते हुए देश की युवा शक्ति को बलिष्ट बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय क्षेत्र को पर्याप्त सहभागिता प्रदान करने की सराहना करते हुए कहा कि इस सुनियुजित एवं ठोस प्रयासों के सहारे ही समावेशी विकास का पथ प्रशस्त होगा । सरकार द्वारा आजाद भारत का 45 लाख करोड़ का अबतक का सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत किए जाने एवं आधारभूत ढांचे में सर्वाधिक धन आवंटित करते हुए सबका साथ सबका और सबका विश्वास अर्जित करने का भी सफल प्रयास किया गया है । इसके साथ उन्होंने देश के सबसे बड़े बजट के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार भी ज्ञापित किया है । वार्ता में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ,तथा केंद्रीय रेलवे बोर्ड के सदस्य विजय मिश्र आदि मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh