Advertisement

गुरुद्वारा भाई बन्नो साहब जी0टी0रोड में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

गुरुद्वारा भाई बन्नो साहब जी0टी0रोड में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इसमें बाबा दीप सिंह क्रिकेट टूर्नामेन्ट आयोजन जो कि 01.03.2023 से 05.03.2023 तक रतनलाल शर्मा स्टेडियम में किया जा रहा है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी आयोजनकर्ता ने बताया कि 07 टीमें इस टूर्नामेन्ट में भाग ले रही है SOLANKI II . BHATIA II STW II . HAKIM II G.S.TOWER II . AMMC IIसाहिब & सिमरन XI इन सभी टीमों के बीच दो मैच कराये जायेंगे। जिस टीम के प्वाइंट अधिक होंगे उनको फाइनल (05.03.2023) में खेलने का मौका दिया जायेगा सभी टीमों के प्लेयर्स सिखी रहत मर्यादा के अनुसार जो केश व दाड़ी न काटते हो उन्हीं को खेलने का मौका दिया जायेगा इससे जो आजकल सिख समाज में युवाओं के बीच दाड़ी काटने का चलन बढ़ रहा है उसको कम करने का अच्छा सन्देश देने की कोशिश की जा रही है। टीम के सभी प्लेयर्स को मोमेन्टो व विजाते व उप विजेता टीम को नकद राशि व ट्राफी दी जायेगी साथ ही अन्तिम दिन लंगर की व्यवस्था भी की जायेगी अगर इस आयोजन से एक भी सिख युवक भविष्य में केश ना काटने का प्रण लेता है तो हमारा आयोजन सफल हो जायेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh