Advertisement

सपा विधायक इरफान सोलंकी की संपत्ति हुई जब्त, मुनादी कराते पहुंची पुलिस

 

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी से विधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो चुकी है,,,सबसे पहले पुलिस ने इरफान के मददगार शौकत पहलवान का जाजमऊ स्थित हिलाल कंपाउंड मैं बने 21 करोड़ की कीमत के अपार्टमेंट को सील कर दिया था,,,

मंगलवार को एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार व कर्नलगंज थाने के एसीपी अकमल खान के नेतृत्व में पुलिस चकेरी थाना क्षेत्र मैं सपा विधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियों को जब्त कर लिया,,,जब्ती करो कि कार्रवाई से पहले पुलिस ने मुनादी कराई,,,

कोतवाली थाने के एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि फीलखाना थाने में गैंगस्टर एक्ट धारा 3A के अंतर्गत दर्ज है,,, उसी में आज 14A की कार्रवाई की जा रही है,, उन्होंने बताया कि किसी भी अपराधी य गैंग के सदस्यों द्वारा जो समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होकर संपत्तियां अर्जित करते हैं,,, उनके खिलाफ 14a के तहत संपत्तियों के जब्ती करण की कार्रवाई की जाती है,,,

एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विस्तार में चार प्लाट है,,,जिसमे से तीन फ्लैट इरफान सोलंकी के है,,और एक प्लाट उनके भाई रिजवान सोलंकी का है,,, उसको सीज किया जा रहा है,,,।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh