Advertisement

श्रमायुक्त कार्यालय मुख्यालय के सभागार कक्ष में विदाई समारोह आयोजन

श्रमायुक्त कार्यालय, उ०प्र० जी०टी० रोड़ कानपुर नगर स्थिति मुख्यालय के सभागार कक्ष में श्रमायुक्त महोदया श्रीमती शकुन्तला गौतम जी एवं मुख्यालय मे कार्यरत चर्तुथ श्रेणी कार्मिक श्री नगीना एवं शिवनाथ के सेवानिवृत्त के अवसर पर विदाई समारोह आयोजन किया गया श्रमायुक्त संगठन में कार्यरत समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों ने श्रमायुक्त शकुन्तला गौतम जी को बुके देकर सम्मानित किया गया और उन्हें अनेक प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये इस अवसर पर कार्यालय के अपर श्रमायुक्त श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती अंजूलता, श्री डी०के सिंह, श्री सरजूराम शर्मा, निदेशक कारखाना, निदेशक ब्वायलर एवं उप श्रमायुक्त श्री बी०एम० शमा, श्री अजय कुमार मिश्रा, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, यू०पी० लेबर डिपार्टमेन्ट आफीसर्स एसोसियेशन के महासचिव जय प्रताप सहायक श्रमायुक्त श्री अवनीश चन्द्र तिवारी श्री राजेश मिश्रा आदि अधिकारीगणों ने बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस मौके पर श्रमायुक्त संगठन कैम्पस में नवअनुरक्षित कैफेटेरिया का शुभारम्भ श्रमायुक्त महोदया ने श्रीमती शकुन्तला गौतम द्वारा फीता काटकर किया गया और समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों ने विदाई समारोह के अवसर पर अपने मधूर गीतों व गजलों के द्वारा महोदया जी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के संचालन श्री दिलीप द्विवेदी ने किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh