कानपुर 28 फरवरी । आई0टी0आई0, पाण्डु नगर, कानपुर नगर में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), कानपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रोजगार मेले का समापन हुआ । रोजगार मेला का समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्री सत्यदेव पचौरी जी, मा० सांसद, कानपुर नगर द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका के घटक स्वतः रोजगार योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम- स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र एवं कौशल रोजगार योजना ( ई०एस०टी०पी०) के अन्तर्गत प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न कम्पनियों का जॉब लेटर प्रदान किया गया। यह जानकारी आईटीआई के प्राचार्य श्री अरूण कुमार मिश्र वा डूडा परियोजना अधिकारी तेज प्रताप ने दी उन्होंने बताया की आईटीआई सभागार में उक्त तीन दिवसीय रोजगार मेला में स्वतः रोजगार के 18 आवेदकों के ऋण को स्वीकृत कर वितरित किया गया है । साथ ही 07 महिला स्वयं सहायता समूहों का कैश क्रेडिट लिमिट (सी०सी०एल०) निर्धारित किया गया। तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 177 लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया गया एवं पीएम- स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 106 वेण्डर्स को प्रति वेण्डर प्रथम ऋण रू0 10000/- से 106 वेण्डर्स प्रति वेण्डर को रू० 20000 /- एवं 13 वेण्डर्स को प्रति वेण्डर तृतीय ऋण रू0 50000/- से लाभान्वित किया गया। मेला में सम्मिलित कम्पनियों के माध्यम से 298 प्रतिभागियों का प्लेसमेण्ट किया गया। I इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री सत्यदेव पचौरी द्वारा कई लाभार्थियों को ऋण वितरण का प्रमाण पत्र एवं जॉब लेटर भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सांसद सत्यदेव पचौरी, ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिये उपलब्ध कराये गया ऋण के लिये कोई भी गारण्टी बैंकों द्वारा नहीं लिया जाता है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा मोमबत्ती, अगरबत्ती, दलिया, आचार, पापड इत्यादि बनाने का कार्य किया जा रहा है परन्तु धनाभाव के कारण व्यवासय को बढ़ा नहीं पाते है, जिस कारण से उनके लिये यह योजना अत्यन्त लाभादायक है। स्वरोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत बैंकों से ऋण प्राप्त होने पर नौजवान न सिर्फ अपना रोजगार बढ़ा सकेंगें अपितु दूसरों को रोजगार भी प्रदान करेगें।
इन प्रतिभागियों को मिला काम
सांसद श्री सत्यदेव पचौरी द्वारा कई लाभार्थियों को ऋण वितरण का प्रमाण पत्र एवं जॉब लेटर भी प्रदान किया गया। जिनमे पीएम- स्वनिधि योजना के मो० लईक, मो० इमरान एवं मो0 अरसलान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के श्री मथुरा प्रसाद, श्रीमती मुन्नी सोनी, श्री प्रहलाद सिंह, श्री पवन सिंह कुशवाहा को ऋण प्रमाण पत्र एवं भूमि महिला स्वयं सहायता समूह को सी०सी०एल० स्वीकृति का प्रमाण पत्र मा० सांसद जी द्वारा दिया गया। इसी प्रकार कौशल रोजगार प्रशिक्षण के अन्तर्गत मे० लार्ड कम्प्यूटर में प्लेसमेण्ट किये गये श्री सुशील गौर, मे० एम०आर० लर्निंग में जाब पाये सुश्री प्रियंका, सुश्री कृतिका, मे० एस्पायर विजन में जाब पायी सुश्री नेहा, सुश्री हिना इत्यादि को मा० सांसद जी द्वारा जाब लेटर दिया गया।
इस अवसर पर श्री तेज कुमार, परियोजना अधिकारी, डूडा, श्री नरेश कुमार, प्रभारी कौशल विकास मिशन / प्रधानाचार्य, आई०टी०आई०, पाण्डुनगर, श्री दीपेन्द्र शुक्ल, जिला बैंक प्रबन्धक, बैंक आफ बड़ौदा, सुश्री निधि वर्मा, सेवायोजन अधिकारी कानपुर नगर के साथ समस्त आई0टी0आई0 के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।


















