Advertisement

मनोरमा एजुकेशन सेंटर स्कूल में एनुअल फंक्शन समारोह

गोविन्द नगर स्थित मनोरमा एजुकेशन सेंटर स्कूल में एनुअल फंक्शन “इग्निशन 23” लाजपत भवन, मोतीझील में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं शिव वंदना की धमाकेदार प्रस्तुति से हुई। कक्षा यू० के० जी० के छात्रों ने पेरेंट्स थीम की प्रस्तुति देखकर बच्चों के साथ-साथ पैरेंट्स भी भावुक हो गये ।सीनियर सेक्शन के बच्चों द्वारा इनक्रेडिबल इंडिया प्रस्तुति के माध्यम में देश की विविधता में एकता को अपने नृत्य के माध्यम से दर्शाया और साथ ही कोविड वारियर, रामायण,बचपन थीम, बॉलीवुड आदि कार्यक्रम की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही मुख्य अथिति के रूप में सांसद सत्यदेव पचौरी और विधायक अरुण पाठक उपस्थित रहे इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर अंकित सिंह, प्रबंधक अमित सिंह प्रधानाचार्या भक्ति जुनेजा, अन्नू अवस्थी एवं सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh