Advertisement

कानपुर हटिया 82वां होली का मेला दिनांक 13 मार्च, दिन सोमवार अनुराधा नक्षत्र में

कानपुर नगर अपनी अनूठी एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं के लिए पूरे देश में अपना एक विशेष महत्व रखता है। आगामी दिनांक 6 मार्च 2022, दिन सोमवार को होली है। कानपुर की होली पूरे भारत में अपना अलग स्थान रखती है क्योकि कानपुर में होली से लेकर कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) तक होली का उल्लास रहता है प्रेसवार्ता करते हुए ज्ञानेंद्र विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 82वां होली का मेला दिनांक 13 मार्च, दिन सोमवार अनुराधा नक्षत्र में प्राचीन परम्परा के अनुसार होगा।रंग ठेले मार्ग हटिया रज्जन बाबू पार्क से प्रारम्भ होकर जनरलगंज बाजार, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक, टोपी बाजार, कोतवालेश्वर मन्दिर चौक, चौक सर्राफा, बीच वाला मन्दिर मेस्टन रोड, कोतवाली चौराहा, संगमलाल मन्दिर, कमला टावर, फीलखाना, बिरहाना रोड, नयागंज चौराहा, शतरंगी मोहाल, लाठी मोहाल, जनरलगंज बाजार होते हुए हटिया रज्जन बाबू पार्क में आकर पूर्ण विश्राम लेता है।पत्रकार वार्ता में संरक्षक मूलचन्द सेठ, रामविलास गुप्ता, हरि गुप्ता, संयोजक ज्ञानेन्द्र कुमार विश्नाई, विनय सिंह, गोपी कृष्ण ओमर उपस्थित रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh