Advertisement

जेल में बंद विधायक एंड कंपनी के 3 और साथियों मन्नू रहमान, हाजी अज्जन और मुर्सलीन खान उर्फ भोलू के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई

कानपुर। समाजवादी पार्टी विधायक हाजी इरफान सोलंकी की और उनसे जुड़े साथियों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है मंगलवार के दिन विधायक की 8 करोड़ रुपये की जमीन को कुर्क किया था। तो वही आज पुलिस ने जेल में बंद विधायक एंड कंपनी के 3 और साथियों मन्नू रहमान, हाजी अज्जन और मुर्सलीन खान उर्फ भोलू के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। अभी तक इस मामले में विधायक समेत 8 पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आने वाले समय मे गैंगस्टर एक्ट में और भी नाम जोड़े जा सकते है। इन सभी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh