कानपुर के बादशाहीनाका थाना.क्षेत्र के कुलीबाजार मे गौमांस की सूचना से हडकंप मच गया। जानकारी मिलते ही घर के अंदर बोरी में संदिग्ध गौ मांस रखने की सूचना पर थाना बादशाहीनाका पुलिस ने दबिश देकर मांस को बरामद कर लिया एवं पशु चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में गौ मांस को उचित स्थान पर नष्ट कराया गया।घटनाक्रम के मुताबिक गुरुवार देर रात सूचना मिली की थाना बादशाही नाका स्थित पते 81/151 कुली बाजार में 4 बोरे में प्रतिबंधित श्रेणी का गौमांस रखा हुआ है। सूचना पर थाना बादशाहीनाका पुलिस पहुंची जहाँ पर संदिग्ध 04 बोरे में गौवंशी मांस प्राप्त हुआ। जिसे कब्जे मे लेकर सूचना के आधार पर गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर पशु उप मुख्य चिकित्साधिकारी मवेसी पशु चिकित्सालय चुन्नीगंज को सूचना देकर चिकित्सकों द्वारा बरामद शुदा मांस के सैंपल लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया। शेष संदिग्ध गौवंशी मांस को छोटी लाइन मालगोदाम थाना क्षेत्र कलक्टरगंज मे गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवाया गया।
बादशाहीनाका थाना.क्षेत्र के कुलीबाजार मे गौमांस की सूचना से हडकंप


















