Advertisement

पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को स्थानीय पुलिस की मदद से विधायक की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई करेगी

कानपुर
गाजियाबाद /महाराजगंज जेल में  सपा विधायक और उनके सहयोगियों की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई के क्रम में गुरुवार की शाम को पांच सदस्यीय पुलिस टीम गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के लिए गई। पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को स्थानीय पुलिस की मदद से विधायक की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई करेगी। रविवार तक टीम के वापस लौटने की उम्मीद है।

जाजमऊ डिफेंस कालोनी में महिला नजीर फातिमा के प्लाट पर कब्जा करने के लिए विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने अपने गुर्गों से प्लाट में बनी झोपड़ी में आग लगवा दी थी। जिसके बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई से बचने के लिए विधायक और उनका भाई फरार हुए थे।

फर्जी आधार कार्ड से भी यात्रा करने का आरोप था। इस मामले में पुलिस ने विधायक और उनके सहयोगियों आठ पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंगस्टर की कार्रवाई के तहत पुलिस शौकत पहलवान, विधायक, उनकी पत्नी व भाई रिजवान समेत 38 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर चुकी है।

इस क्रम में विधायक के गाजियाबाद बाबूधाम कालोनी स्थित प्लाट और ग्रेटर नोएडा के एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट स्थित फ्लैट को जब्त करना है। इसके लिए गुरुवार की शाम को इंस्पे्कटर सुनील कुमार, सब इंस्पेक्टर विवेक शर्मा,एच एन एन एक हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल समेत पांच सदस्यीय टीम गाजियाबाद भेजी गई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों से संपर्क करके फोर्स मुहैया कराने को कहा गया है। शुक्रवार को गाजियाबाद और शनिवार को गौतमबुद्ध नगर की संपत्ति जब्त की जाएगी। रविवार तक टीम के वापस लौटने की उम्मीद है।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh