कानपुर पंचायत के संयोजक / सचिव धर्म प्रकाश गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कानपुर एक महत्वपूर्ण सामाजिक चेतना का क्षेत्र रहा है और यहां पर औद्योगिक विकास के साथ-साथ यहां के समाज ने सामाजिक सेवा एवं धार्मिक चेतना के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इसी के परिणाम स्वरूप अंग्रेजों के जमाने में कानपुर कैंट के बाद का हिस्सा सिविल स्टेशन कहा जाता था। वहाँ पर अनेकों सामाजिक राजनैतिक एवं धार्मिक स्मारकों का समाज के द्वारा निर्माण किया गया। आज हम इन स्मारकों के प्रति उदासीन हो गए हैं। आगे आने वाली पीढ़ी को कानपुर के बारे में और उसके इतिहास के बारे में अवगत करने और कानपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रथम बार में हेरिटेज वाक का आयोजन कानपुर पंचायत द्वारा किया जा रहा है। यह हेरिटेज वॉक कानपुर कोतवाली से आरंभ होकर मेस्टन रोड़, चौक, कमला टावर, कैलाश मंदिर तथा प्रयाग नारायण शिवाला होता हुआ समाप्त होगा। इस हेरिटेज वाक में 16 विभिन्न स्थानों का भ्रमण प्रतिभागियों को कराया जाएगा इसमें धार्मिक राजनैतिक एवं सामाजिक स्मारक शामिल हैं। कानपुर पंचायत का प्रयास है कि यह हेरिटेज वाक प्रत्येक माह आयोजित किया जाए।
साहित्य, इतिहास, पर्यटन, संस्कृति एवं संस्कार तथा विकास हेतु समर्पण


















