कानपुर
ग्लोबल वार्मिंग संपूर्ण जगत के लिए चिंता का विषय
प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की आवश्यकता
अमेरिकी स्पेस साइंस वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज रावल ने दी जानकारी
देश मे बढ़ता प्रदूषण एवं उससे उत्पन्न ग्लोबल वार्मिंग आज संपूर्ण जगत के लिए चिंता का मुख्य विषय बन गई है ,,,,अगर अभी भी सावधानी नहीं बरती गई तो वो दिन दूर नहीं जब ऑक्सीजन सिलिंडर के ऊपर निर्भर होना पड़ेगा,,,जानकारी देते हुए अमेरिकी स्पेस साइंस वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज रावल ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा पूरे विश्व की समस्या है,,, पृथ्वी जल एवं वायु सभी कुछ प्रदूषित हो रहा है कहीं विश्व के कई हिस्सों में चल रहे युद्ध, कहीं प्रकृति का अनाप-शनाप दोहन, कहीं जंगलों की कटाई इसके कारण है,,, इसलिए विषय गंभीर हो जाता है,,, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने कहा की इस समस्या से निपटने के लिए विश्व के सभी देशों को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए,,, सभी देशों का दायित्व बन जाता है कि अपने-अपने स्तर पर भू जल व वायु का प्रदूषण रोके एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें। यह आज समय की मांग है हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल व शुद्ध वायु उपलब्ध करानी होगी तभी मानवता सुरक्षित रखी जा सकती है प्रकृति के मूल को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक संसाधनों को सहेज कर रखने की आवश्यकता है।


















