Advertisement

कर्मचारियो ने होली के पूर्व एरियर देने की खुशी मे अधिकारीयो का सम्मान किया

कानपुर, कर्मचारी संयुक्त संघ (6828) के महामंत्री हरीओम बाल्मीकि की अगुवाई मे नगर निगम कर्मचारियो का वेतन, पेन्शन व संविदा कर्मचारियो का बकाया एरियर का भुगतान होली के पूर्व करने पर मुख्य वित्त लेखाधिकारी कृपा नन्द शुक्ला, लेखाधिकारी कृष्ण बिहारी पाठक व सहायक लेखाधिकारी सिंह को 50 किलो का माला पहनाकर स्वागत कर लड्डू खिलाया नगर निगम के कर्मचारी नेता भाई हरीओम बाल्मीकि ने बताया कि कर्मचारी हित मे जब हम अपने अधिकारियो से लड़ सकते है तो उनके कुशल कार्यो के लिये उनका सम्मान कर सकते है
मौजूद रहे:- चमन खन्ना, रमेश भाई, अशोक कुण्डे, धर्मेन्द्र बाल्मीकि, शैलेन्द्र कैथेल, दीपक, राकेश, मनोज बाल्मीकि, कृष्टी, जागे, विशाल समुन्द्रे, राहुल गहरवार, जोगेन्द्र तारा, राजेश, जिप्पी, मान सिंह, सचिन सिंह, सोनू तुर्केल, विजय पंडित आदि!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh