Advertisement

14 वाहन के साथ 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

कानपुर । पलक झपकते ही दो पहिया वाहन पर हाथ साफ करके भुला देने वाले गैंग के चार जनों को पश्चिम जोन पुलिस ने दबोच लिया है पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों अमित सोनी उम्र 32 वर्ष पुत्र कालका प्रसाद निवासी चौबेपुर दूसरा अशोक कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र रामनारायण निवासी मोमिनपुर उन्नाव तीसरा चांद बाबू उम्र 22 वर्ष पुत्र युसूफ अली निवासी शाहपुर शिवराजपुर चौथा राम नरेश कटियार उम्र 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सूबेदार निवासी अहिरवा जिला औरैया को 14 वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार थाना बिठूर प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडे थाना चौबेपुर उपनिरीक्षक शिव प्रताप प्रताप सिंह सर्विलांस टीम व स्वाट प्रभारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवी शरण थाना बिठूर उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह रावत थाना बिठूर उप निरीक्षक सचिन भाटी थाना बिठूर उपनिरीक्षक विवेक त्यागी थाना बिठूर उपनिरीक्षक मुजम्मिल हुसैन थाना चौबेपुर हेड कांस्टेबल हरिओम यादव,कांस्टेबल अवधेश कुमार कांस्टेबल संजय,कांस्टेबल परशुराम, कांस्टेबल अर्जुन कांस्टेबल शैलेश कांस्टेबल राजेश मौजूद रहे।डीसीपी वेस्ट द्धारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25000 का इनाम देने की घोषणा की है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh