पर उपकारी सेवा समिति द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया
दादानगर गरीब बस्ती के बच्चों ने रंग बिरंगे परिधानों में होली के गीत गाकर पर उपकारी सेवा समिति द्वारा आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम में की मस्ती
कानपुर नगर जहां एक और सरकार गरीबों के लिए योजनाएं चलाती है वहीं बिना सरकारी मदद के पैराशूट कर्मी मनमोहन सिंह और रजविंदर कौर गरीब बस्तियों में रह रहे बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने का काम पिछले 6 वर्ष से निस्वार्थ भाव से करते हैं विगत कई वर्षों से पर उपकारी सेवा समिति संस्था विजय नगर ,दादा नगर सहित कई इलाकों के गरीब बस्तियों में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा व सिलाई का प्रशिक्षण देने का कार्य श्री ठाकुर दलीप सिंह जी की प्रेरणा से करते आ रहे हैं गरीबों की आवाज को बच्चों की खुशियों को ध्यान में रखते हुए संस्था समय-समय पर रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है संस्था इन बच्चों को भारतीय संस्कृति, त्योहारो की जानकारी कार्यक्रमों द्वारा देती रहती है इसी क्रम में गुरुवार शाम दादा नगर पुल (पत्थर सिलवटे वालो के पास ) पर उपकारी सेवा समिति संस्था के मनमोहन सिंह और रजविंदर कौर ने गरीब बस्ती के बच्चों के साथ होली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने अलग-अलग रंग बिरंगे परधानों को पहनकर होली के गीतों पर जम कर नृत्य किया व फूलों संग होली खेल उपस्थित जन समूह को नाचने पर मजबूर कर दिया इस अवसर पर संस्था के मुख्यसेवदार मनमोहन सिंह ने बताया श्री बच्चों की सेवा करना उनको आत्मनिर्भर बनाना संस्था की प्राथमिकता है उसके लिए संस्था हर तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए करती रहती है संस्था के अध्यक्ष रजविंदर कौर ने बताया कई वर्षों से गरीब बच्चों को शिक्षा सहित सिलाई ,कढ़ाई , जूडो कराटे, भांगड़ा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस कार्यक्रम में जिले के संभ्रांत व्यक्ति अगर गरीब बच्चों की सेवा के लिए इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी करना चाहे तो उनसे संपर्क कर सकते हैं संस्था समय-समय पर इन बच्चों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है इस मौके पर अभिलेष श्रीवास्तव जी द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।


















