देशी रंगो की छाप वा सुगंधित गुलाल के लिए मशहूर है हटिया रंग बजार…..
– होली पर रंगबाजार में बढ़ी भगवा रंग – गुलाल की मांग…..
– इस होली पिचकारी छोड़, बच्चो को भाया ऑटोमैटिक, वाटर बैलून , वा मल्टी कलर फुग्गे पंप…..
कानपुर । होली पर अबकी बार हर तरफ बाजारों में भगवा रंग की बहार छाई हुई है। होली के त्योहार से पहले वरायटेड स्मोक कलर, कोक मल्टी कलर की बेशुमार कलर रेंज के साथ पारंपरिक देशी रंगों में दुकानों पर भगवा रंग का गुलाल अधिक मात्रा में मंगाया है क्योंकि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार के साथ साथ राम मंदिर की खुसी भी शामिल है जिसे रंगों के त्योहार से जोड़ कर लोगो भगवा गुलाल खरीददारी की ओर खासा रुझान देखने को मिल रहा है।
यूं तो शहर के हर चौराहों और बाजारों में रंगों की दुकानें खुल गई है पर कानपुर का हटिया रंग बाजार भी प्राचीन होने के साथ साथ अपने रंगों की वरायटी गुणवत्ता के लिए पूरे यूपी में प्रसिद्ध है । हटिया थोक रंग बाजार में बीते 40 साल से राज कलर कंपनी के मालिक अजय गुप्ता बताते है की यूं तो हटिया में लगभग 150 दुकानें हैं। जहां का देशी लाल व हरा रंग वा अरारोट का गुलाल यूपी के बाहर तक जाता है पिछले वर्ष लगभग 150 क्विंटल रंग गुलाल बिका था अबकी बार करीब 200 क्विंटल रंग- गुलाल बिकने की उम्मीद है। इसमें भगवा रंग का गुलाल भी शामिल है। खास कर भाजपा समर्थक भगवा रंग का गुलाल ले रहे हैं।
ग्राहक अमन बताते है की भले हि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष रंगो के रेट में बढ़ोतरी हुई हो पर उसके बावजूद खरीददारी में कोई कमी नही सबसे ज्यादा स्मोक कलर ,क्रेकर्स कलर भी उन्होंने खरीदे है साथ ही भगवा गुलाल भी वे लेकर जारहे है ।
रंगो के इस त्योहार में रंग बिरंगे गुब्बारे बेचने वाले हिमांशु गुप्ता ने बताया की रंगो के बाजार इस बार पमपिंग वाटर बैलून, के साथ फुग्गे बैलून बंच बच्चों को काफी भारहा है ये डायरेक्ट पानी टोटी में लगाते ही एक साथ पानी भरकर ओटोमैटिक पैक भी होजाता है ।


















