150 वर्ष प्राचीन है हटिया खोया बाजार…. यहां के शुद्ध खोए की महक यूपी के कोने कोने तक है मशहूर….
खोए की शुद्धता के लिए पूरे यूपी में मशहूर है कानपुर का हटिया बाजार…..
……रंगों का महापर्व होली का त्योहार की बात हो और इस त्योहार में घरों में बनने वाली खास मिठाई खोए से बनने वाली गुजिया की बात न हो तो इस त्योहार की रंगत का मजा भी फीका सा लगता है ।
होली का पर्व अब बहुत नजदीक है ऐसे में इसकी तैयारियों को लेकर बाजार के मिष्ठान प्रतिष्ठानों में भी बराइटेड मिठाइयों की भरमार दिखने लगी है । पर इस त्योहार होली के रंगों से सराबोर यह बाजारू मिठाइयां कहीं आपकी सेहत खराब न कर दे । इसकी गुणवत्ता की परख करने के लिए जिले में फूड विभाग की 8 टीमें बनाई गई है, लेकिन मिलावटी मिठाइयों को लेकर दुकानदारों के खिलाफ वह भी कार्रवाई करता नजर नहीं आरहा है ।
होली से पहले लोग भले ही मिठाइयों वा खोए की खरीदारी भारी मात्रा में कर रहे हैं लेकिन वे इस बात से अनजान है कि मिठाई के रूप में दुकानदार उन्हें सिंथेटिक खोए से बना मीठा जहर बेच रहे हैं।
ऐसे में जहन में सवाल उठता है शुद्ध मिठाई व खोया कहां से खरीदा जाए । ………तो इसके लिए आइए हम आपको लिए चलते कानपुर के बहु प्राचीन सुप्रसिद्ध खोया बाजार …..हटिया में ……………….जहां के खोए की महक व स्वाद सिर्फ कानपुर ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी अपनी शुद्धता गुणवत्ता व खासियत के लिए अपनी विशिष्ठ पहचान बनाए हुए है । हटिया खोया बाजार के व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया की हटिया खोया बाजार अपने खोए की शुद्धता क्वालिटी के लिए सिर्फ कानपुर ही नही आसपास के कई जनपदों में फेमस है । इसकी ख्याति को बनाए रखने के लिए हमारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी एक जांच कमेटी बनाई हुई है जो की खुद सुबह व शाम बाजार में निरीक्षण करती है । ताकि बाहर से मिलावटी खोया बाजार में न आसके । वहीं उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया की उनकी व्यारियो की टीम के पास खोए की गुणवत्ता परखने के लिए एक दवा भी रखते है जिसके प्रयोग में लाने से असली वा नकली खोए की पहचान सहजता से हो जाती है । हम नही चाहते की चंद रुपए की लालच ग्राहक की सेहत से खिलवाड़ हो । उन्होंने बताया की शहर में अलग अलग क्षेत्रों में जांच के लिए खाद्य विभाग की 8 टीमें लगी है जो बाजारों में सेंपलिंग भी कर रही है हमारे यहां भी 3 बार जांच की गई पर खोए में कोई अशुद्धता नहीं पायी गई । बाजार में हमारे हटिया बाजार के खोए की शुद्धता व गुणवत्ता की साख बनी हुई है इसके लिए हम हमारी व्यापारियों की टीम को धन्यवाद देते है ।


















