कानपुर
– फ्लैग मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास
– लोगों से शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील
– महौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस करेगी कड़ी कार्यवाई
होली और शब ए बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के मद्देनजर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने कमर कस ली है। जिसके चलते नवाबगंज और कोहना पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कोहना प्रभारी निरीक्षक सुखबीर सिंह और नवाबगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे ने किया। फ्लैग मार्च कोहना थाना से शुरू होकर पुराना कानपुर, विष्णपुरी, आजाद नगर से होते हुए नवाबगंज थाने पर समाप्त हुआ। इस दौरान कोहना थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए कहा कि, अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। महालौ बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाई की जायेगी। वहीं, नवाबगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही।
फ्लैग मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास


















