Advertisement

नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर

नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है ओबीसी वर्ग इस चुनाव बढ़ चढ़कर आएंगे आए और अपना योगदान दें। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कानपुर पहुंचे। 3 सदस्यीय टीम ने मंडलायुक्त शिविर कार्यालय में कानपुर मंडल के अधिकारियों के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संबंध में बैठक की। बैठक में कानपुर मंडल के जिला अधिकारी सहित ओबीसी वर्ग के नेता कार्यकर्ता और सदस्य शामिल हुए। बैठक के बाद उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेंद्र कुमार, बृजेश शुक्ला, संतोष कुमार विश्वकर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि आरक्षण होने के बाद अब टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है सर्वे करने के बाद टीम शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। जबकि सर्वे जिला प्रशासन और रोटेशन का काम शासन द्वारा किया जाता है। आज की बैठक में लगभग 40 से 50 आपत्तियां आई है। सबसे ज्यादा आपत्तियां सीट पर लंबे समय से ओबीसी प्रत्याशी के ना आने की आई है। अब टीम देवीपाटन मंडल में बैठक कर अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द शासन को देगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh