कानपुर ,अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा एवं कुल हिंद जमीअतुल आवाम के संयुक्त के तत्वावधान में चलाए जा रहे समाज में जागरुकता पैदा करने के लिए अपराध मुक्त नशा मुक्त समाज जागरुकता अभियान की दूसरी पारी की शुरुआत शहर की घनी मुस्लिम आबादी कुली बाज़ार से की गई जहां जुमे की नमाज़ के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नशा मुक्त अपराध मुक्त समाज को लेकर जागरुकता अभियान चलाते हुए रैली निकाली अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा एवं कुल हिंद जमीअतुल आवाम के द्वारा शहर भर के अलग-अलग हिस्सों में अपराध मुक्त नशा मुक्त समाज जागरुकता रैली निकाले जाने का संकल्प लिया गया था पहली जागरुक रैली किदवईनगर इलाके में हुई थी उसी कड़ी में आज कुली बाज़ार स्थित मस्जिद कारी अब्दुल समी से कुली बाज़ार व आसपास के विभिन्न इलाकों में घूमी।शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको जागरुक होने की जरूरत है और हर तरह की बुराइयों का खुलकर विरोध करना चाहिए क्योंकि हमारा मजहब भी बुराइयों को रोकने और अच्छे काम करने का निर्देश देता है जागरुकता रैली का नेतृत्व कर रहे कार्यक्रम आयोजक सर्वधर्म महासभा एवं कुल हिंद जमीअतुल आवाम के महामंत्री महबूब आलम खान ने कहा कि समाज में बुराइयां आम होती जा रही हैं जिसको देखते हुए लोगों को जागरुक करने के मकसद से यह अभियान छेड़ा गया है जिसमें सर्वधर्म के लोग हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें मुख्य रुप से शहर काजी कानपुर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही मुख्य महामंत्री महबूब आलम खान, कारी सगीर आलम हबीबी, उपाध्यक्ष इस्लाम खान आजाद, सरदार राजेंद्र सिंह नीटा, शेख समसुद्दीन सिद्दीकी, पंडित राजेश मिश्रा, अखलाक अहमद चिश्ती, महताब अंसारी, शमीम सीमा इजहार जावेद अशफाक गुलाम नबी आदि!
अपराध मुक्त नशा मुक्त समाज जागरुकता अभियान घनी मुस्लिम आबादी से की


















