Advertisement

एकमे पब्लिक स्कूल की गुजैनी शाखा में ’’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉक्टर आरती लालचंदानी, डॉक्टर आरती मोहन, डॉक्टर सुरैया खानम , श्रीमती अर्चना अवस्थी, सुश्री मुदिता मिश्रा समेत कई प्रतिष्ठित महिलाएं एवं चिकित्सक हुई सम्मानित

 

आज दिनांक 10 मार्च 2023 को एकमे पब्लिक स्कूल की गुजैनी शाखा में ’’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पूरे उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ| विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती रंजना मिश्रा जी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया| कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ आरती लालचंदानी पूर्व प्रिंसिपल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, डॉ आरती मोहन वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं समाजसेवी,श्रीमती अर्चना अवस्थी तहसीलदार मजिस्ट्रेट कानपुर विकास प्राधिकरण कानपुर वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ सुरैया खानम अंसारी प्रोफेसर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर डॉ आनंद गौतम वरिष्ठ चिकित्सक कानपुर डॉ हेमंत मोहन वरिष्ठ चिकित्सक कानपुर सुश्री मुदिता मिश्रा प्रथम विजेता युवा सांसद 2023 (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित) श्री विनोद मिश्रा समाजसेवी रहे|शिक्षिकाओं ने नाटक प्रस्तुत किया|कई शिक्षिकाओं ने डांस परफॉर्मेंस दी| माननीय अतिथि महोदय जी ने वहां उपस्थित सभी को इस दिन की बधाई दी तथा आज की नारी को पूर्ण रूप से स्वतंत्र बनना सिखाया|”शबाशियों” गीत गाकर उन सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया जो अपने बल पर कुछ करना चाहती हैं| शिक्षिकाओं ने गीत,कविताएं तथा डांस प्रस्तुत किया प्रधानाचार्य श्रीमती अणिमा पांडे जी ने सभी अतिथिगणों का धन्यवाद दिया|इस दिन अनुप्रिया द्विवेदी, दीपिका खूबचंदानी,संध्या द्विवेदी,श्रिया मालविया,पूजा,वर्षा,सिमरन आदि उपस्थित रहे |

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh