Advertisement

होली मिलन समारोह का किया आयोजन

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में टिल्लू ठाकुर की अध्यक्षता में बर्रा 5 स्थित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर, दक्षिण शहर अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, भावी उम्मीदवार मेयर कानपुर महानगर विजय सिंह मर्तोलिया रहें। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी उम्मीदवार मेयर कानपुर महानगर विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य रूप से उपस्थित अजय कपूर, शैलेंद्र दीक्षित, विजय सिंह मर्तोलिया, टिल्लू ठाकुर, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, केके तिवारी, अभिषेक यादव, लाल साहब सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh