Advertisement

हिस्ट्रीशीटर ने डरा धमकाकर किया था विवाह, पंखे से झूलता मिला शव

कानपुर। चकेरी में हिस्ट्रीशीटर राजाबाबू की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर समेत परिवार के सभी लोग घर छोड़कर भाग गये। मायके वालों की सूचना पर चकेरी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जिसमें कई अहम सबूत हाथ लगे थे। चकेरी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम करवाया गया। लालबंगला कालीबाड़ी निवासी विनय सोनकर ने बताया कि 10 महीने पहले उनकी बहन श्वेता सोनकर (25) की शादी राजाबाबू सोनकर से हुई थी। राजाबाबू उनके मोहल्ले में ही रहता है। आरोप है कि उसने बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और परिवार वालों को धमकी देकर जबरन विवाह किया था। दहेज की मांग को लेकर श्वेता को प्रताड़ित करता था। राजाबाबू के बहनोई वीरू सोनकर ने रविवार रात 1 बजे फोन पर बताया कि उनकी बहन ने सुसाइड कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही भाई विनय, विशाल, मां रेनू और पिता राजेश समेत परिवार के अन्य लोग पहुंचे। घर पर कोई भी नहीं मिला, कमरे में फंदे के सहारे श्वेता का शव झूलता मिला था। मामले की जानकारी मिलते ही चकेरी थाने की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। चकेरी थाना में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है…

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh