1- 321 करोड़ लागत से जल्द बनेगा 4 लेन गोविंद नगर ऊपरगामी सेतु – डीपीआर तैयार….
— पचौरी की पहल से – कानपुर दक्षिण की 10 जनता को मिलेगी भीषण जाम से बड़ी राहत …
— चावला मार्केट से सचान चौराहे तक इस ऊपर गामी सेतु के दूरी – 2 किमी लंबी एवं 4 लेन में 15 मीटर होगी चौड़ाई ..
– कानपुर दक्षिण क्षेत्रीय जनता को जाम की समस्या से निजात दिलाने बीते वर्ष मुख्यमंत्री से मिले थे सांसद पचौरी ….
कानपुर 15 मार्च । वर्षों से गोविंदनगर में लगने वाले जाम की समस्या से अब जल्द छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल शहर के दक्षिण क्षेत्र की जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए द्रडसंकल्पित सांसद सत्यदेव पचौरी की पहल पर बीते वर्ष पुनः जुलाई माह 2022 में मुख्यमंत्री से भेंट कर उक्त प्रस्ताव को प्रेषित किया जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जनवरी 2023 ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया था । सेतु निर्माण निगम द्वारा को उक्त ऊपरगामी सेतु निर्माण विभाग द्वारा उपरोक्त प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर शासन को भेजी गई है । जिससे कानपुर के दक्षिण क्षेत्र की लगभग 10 लाख जनता को जाम से बड़ी राहत मिल सकेगी।
आपको बताते चले किगोविंदनगर चावला मार्केट और नंदलाल चौराहा में सुबह से लेकर शाम तक भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसी स्थिति में कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। यातायात दुरुस्त करने में लगे पुलिसकर्मीयों को भी जाम मुक्त कराने हेतु बड़ी जद्दोजहत करनी पड़ती थी । लेकिन अक्सर बड़े वाहनों के गुजरते ही जाम लग जाता है। जिस कारण गोविंदनगर बाजार से परमपुरवा की ओर जाने वाले रास्ते में चावला मार्केट चौराहा में जाम लगने की वजह से अभी तक गोविंदनगर थाने वाली गली से डीबीएस कॉलेज होते हुए गोविंदपुरी पुराने पुल की सर्विस रोड से होते हुए परमपुरवा निकला करते है । जिस कारण वाहन सवारों को एक से डेढ़ किमी का रास्ता ज्यादा तय करना होता है। वही वैकल्पिक रास्ते के रूप में नंदलाल चौराहा में जाम लगने से दीप तिराहा से आने वाले वाहन सवार बीएसए दफ्तर से होते हुए गोविंदपुरी पुराने पुल से होकर नए पुल में चढ़कर फजलगंज की ओर जाते हैं। ऐसे में उनका समय और ईधन दोनों ही बर्बाद होता है।
इस तरह होगा पुल का स्वरूप
गोविंदपुरी पुराने पुल से नए पुल में टी प्वाइंट बनाकर उसे पिलर के माध्यम से निराला नगर से सचान चौराहे पर उतारेंगे। इससे साकेत नगर, बर्रा, निरालानगर, दबौली गुजैनी, कर्रही, जरौली सहित कई इलाके लोग पुल से चढ़कर फजलगंज की ओर जा सकेंगे। इसी तरह फजलगंज की ओर से बर्रा, कर्रही, साकेत नगर, गोविंदनगर, दबौली, गुजैनी सहित अन्य इलाके की ओर जाने वाले वाले नंदलाल और चावला मार्केट चौराहा से न होकर पुल से निकल जाएंगे। इससे गोविंदनगर में जाम नहीं लगेगा। आपको बता दे कि यह पुल ” चावला मार्केट से चढ़ते हुए सचान चौराहे पर उतरेगा । उक्त पुल की लागत करीब 321 करोड़ होगी और चौड़ाई 15 मीटर जो की ( 7.5 की 2 लेन )4 लेन में उक्त ऊपरगामी सेतु की कुल लंबाई 2 किलोमीटर होगी।


















