Advertisement

आज दिनांक 16 मार्च 2023 को जैन धर्म के पहले तीर्थंकर 1008 श्री आदिनाथ भगवान के जन्मकल्याणक के शुभ अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर जनरलगंज कानपुर द्वारा आदिनाथ भगवान की शोभायात्रा पूज्य आचार्य श्री 108 दया सागर जी महाराज के सानिध्य में, श्री जी को पालकी पर विराजमान करके, निकाली जो श्री दिगम्बर जैन पुराना गली वाला मंदिर पचकुचा से प्रारम्भ होकर मनीराम बगिआ, लाठी मोहाल, शतरंजी मोहाल, काहूकोठी, जनरल गंज होते हुए श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर जनरल गंज कानपुर में संपन्न हुई l पूज्य आचार्य श्री ने आदिनाथ भगवान के बताये मार्ग पर चलने का उपदेश दिया तथा जिन बिम्ब का 1008 कलशों से भक्तों द्वारा पंडित श्री सुमित जी शास्त्री के निर्देशन में मन्त्रोंचरण के साथ जलाभिषेक किया गया l शोभायात्रा में मुख्यरुप से अध्यक्ष डॉ अनूप जैन, महामंत्री त्रिभुवन चंद जैन, पवन जैन, रवि कुमार जैन, अनिल जैन, सौरभ जैन, मनीष जैन मोनू, भूपेंद्र जैन, सुनील जैन, अनूप जैन, जैनेन्द्र जैन, नीलम जैन, शिखा जैन इत्यादि उपस्थित रहे l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh