Advertisement

सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आई0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 श्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आज सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मा0 विधायक कल्याणपुर श्रीमती नीलिमा कटियार, जिलाधिकारी श्री विशाख जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ0 संजय काला, नोडल अधिकारी सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक डॉ0 मनीष सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय डॉ0 संजय काला द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत उ0प्र0 के 06 पुराने मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है, जिसके अंतर्गत कानपुर में भी सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण हुआ है। इस ब्लॉक में 08 मॉड्यूलर ओ0टी0, अलग-अलग प्री ऑपरेशन वार्ड, पोस्ट ऑपरेशन वार्ड बनाए गए हैं। ब्लाक में कुल 293 बेड हैं, जिसमें से 30 आई0सी0यू0 बेड भी सम्मिलित हैं, इसमें एम0आर0आई0, सी0टी0 सहित अन्य जांचों की व्यवस्था उपलब्ध है तथा वर्तमान में 06 विभागों की सुपर स्पेशलिटी ओ0पी0डी0 जिसमें न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोेलॉजी व 03 मेडिसिन की ओ0पी0डी0 संचालित है।
मा0 मंत्री जी द्वारा ओ0पी0डी0 में आए हुए मरीजों व उनके तीमारदारों से वार्ता कर मिल रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया गया तथा पूरे ब्लॉक का गहनता से अवलोकन किया गया। मा0 मंत्री जी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक अंतिम घर तक व अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इस मनसा के साथ सरकार कार्य कर रही है। उ0 प्र0 में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार नए के साथ-साथ पुराने मेडिकल कॉलेजों में भी सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनवा रही है, जिससे अधिक से अधिक जनता को उसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि आज इस ब्लॉक का गहनता से निरीक्षण किया गया है, जो भी छोटी-छोटी कमियां मिली है, उन्हें शीघ्र ही दुरस्त कराया जाएगा तथा जिन संसाधनों की आवश्यकता है उनकी भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी तथा अन्य विभागों के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की नियुक्ति कर उनकी भी ओ0पी0डी0 प्रारंभ कराई जाएगी, इसके साथ ही शीघ्र ही आई0पी0डी0 का शुभारंभ करा कर लोगों को उसका लाभ दिलाया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh