Advertisement

औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आई0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 श्री नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) ने आज अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र पनकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी श्री विशाख जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0पी0 मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम डॉ0 आर0के0 निरंजन द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला में 2160 नर गोवंश संरक्षित हैं, गौशाला में 06 टीन सेड, 06 चरही, 04 पानी के टैंक, 02 गार्डरूम हैं। गोवंशों की देखभाल के लिए 45 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं तथा प्रतिदिन एक पशु चिकित्सक की रोस्टर वार ड्यूटी लगाई जाती है, जिसके लिए मा0 मंत्री जी ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन अलग-अलग चिकित्सक के स्थान पर 01 सप्ताह 01 चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे चिकित्सक को यह जानकारी रहेगी कि पशु को क्या समस्या है और उसका क्या उपचार चल रहा है।
मा0 मंत्री जी द्वारा गौशाला में गौ पूजन कर गोवंशों को गुड़ व फल खिलाया गया, इसके पश्चात् गौशाला में वृक्षारोपण भी किया गया तथा गौशाला में बनाए गए अभिलेखांे की समीक्षा की गई, समीक्षा में देखभाल के लिए लगाए गए सफाई कर्मचारियों का एक-एक कर नाम से पुकारा गया तथा पुष्टि की गई कि जितने कर्मचारी लगाए गए हैं वह सब उपस्थित हैं या नहीं तथा उनसे वार्ता कर जानकारी ली गई कि वह गौशाला में कब से कार्य कर रहे हैं, कहां के रहने वाले हैं तथा उनकी ड्यूटी का समय क्या है। निरीक्षण में गौशाला में सभी कर्मचारी उपस्थित थे तथा गौशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त प्रबंधन किए गए थे।
मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विगत 05 वर्षों में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जनपदों के लिए मा0 मंत्री गणों को जनपद का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है, जिसके क्रम में जनपद में यह हमारा दौरा है, मा0 मंत्री गण अपने-अपने जनपदों में जाकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक उन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे, इसी क्रम में कोई भी गोवंश निराश्रित न रहे, सभी निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किया जाएगा तथा उनके भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh