कानपुर. कानपुर में बड़ा चौराहा पुलिस की संवेदनहीनता और मनमानी की वजह से गरीब सब्जी वाले व फल वालो को अपने परिवार को पालन पोषण करने में परेशान हो रहे हैं दरअसल, बड़े चौराहे पर सब्जी व फल का ठेला लगाकर अपने घर का पालन पोषण करते हैं लेकिन कुछ दिनों पहले ही डीएसपी सिटी ट्रैफिक का चार्ज रवीना त्यागी को मिला था उसके बाद से यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए जगह-जगह वनवे का प्रयोग भी किया जा रहा है दुकाने और ठेले वालों को किनारे करके लगाने के लिए कहा गया है दिव्यांग ओमप्रकाश ,राजेश, व सनी, विनय, का कहना है कि किनारे ठेला लगाये हुए था यातायात दरोगा और कुछ सिपाही लाठी-डंडे लेकर फल वाले दुकानदारों को भगाने लगते और लात घुसो से मारते हैं ठेला ना लगने के कारण हम सभी परिवारों को बच्चों की फीस व पालन पोषण करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके शिकायत कई बार पुलिस के बड़े अधिकारियों से की जा चुकी है।सभी ठेला वालों की मांग है कि हम सभी फल वालों को एक जगह निश्चित कर दी जाए जिससे आए दिन ठेला लेकर भरना ना पड़े और यातायात भी सुचारू रूप से चलता रहे।
पुलिस ने सब्जी व फल वालों को दौड़ाया, व दिव्यांग ठेले वाले को पीटने का लगाया आरोप


















