.कानपुर में रीजेंसी अस्पताल के रीनेल साइंस सेंटर ने 300 किडनी प्रत्यारोपण पूरे कर लिये,,,इस उपलक्ष्य पर पिछले दो महीनों मे जरुरतमंदो को किडनी दान करने वाले 8 किडनी डोनर को सम्मानित किया गया. इस दौरान सभी को सर्टिफिकेट और मोमेंटों देकर उनका सम्मान किया गया. निदेशक डॉ निर्भय कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में एबीओ असंगत किडनी प्रत्यारोपण, बाल चिकित्सका गुर्दा प्रत्यारोपण, और रोबोटिक सर्जरी सहित रोबोटिक किडनी प्रत्यारोपण शुरु किये जाएंगे
डॉ निर्भय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में सेव योर किडनीज़ विषय पर वर्कशॉप आयोजित की जाएगी,जिसके तहत सभी को 499 रुपए और 999 रुपए की रियायती दरों पर सेव योर किडनी पैकेज प्रदान किया जाएगा,,डॉ उमेश दुबे कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी रीजेंसी रीनल साइंस सेंटर अस्पताल के मुताबिक डायलिसिस सेगमेंट में हेमोडायफिल्ट्रेशन , सीआरआरटी और एसएलईडी नए उपचार के तौर पर जोडे गए हैं,,गंबीर रुप से बीमार रोगी एसी सुविधाओं से लाभांवित होंगे,,डॉ मानसी सिंह ने बताया कि किडनी फेल होने के अंतिम चरण में मरीज के लिए डायलिसिस और ट्रांसप्लांटेशन ही उसके जीवित रहने का एकमात्र विकल्प होता है,,ऐसे में किडनी डोनर्स सबसे बड़ी खोज होती है,,,उन्हों ने बताया कि रीजेंसी अस्पताल के रीनल साइंस सेंटर ने 300 किडनी प्रत्यारोपण में सफलता हासिल की है, जो कि एक एचीवमेंट हैं.
रीनेल साइंस सेंटर ने 300 किडनी प्रत्यारोपण किये पूरे 8 किडनी डोनर्स को किया गया सम्मानित


















