Advertisement

कानपुर कोर्ट में गैंगस्टर छोड़ सभी मामलों में कोर्ट में पेशी जारी

सपा विधायक इरफान सोलंकी को पेशी पर कड़ी सुरक्षा के बीच महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया है। जाजमऊ आगजनी मामले में MP-MLA सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान समेत 5 लोगों के खिलाफ सुनवाई शुरू हो गई है। आरोप तय होने के बाद यह पहली सुनवाई है। इरफान के अलावा रिजवान, मोहम्मद शरीफ शौकत अली और इसराइल आटे वाला को कानपुर जेल से कोर्ट लाया गया

आपको बता दे कि अभियोजन की ओर से सबसे पहले FIR दर्ज करने वाले FIR लेखक को कोर्ट में गवाह के रूप में पेश किया गया। कोर्ट में गवाही के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह भी की। अधिवक्ता प्राची श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमे की वादिनी नजीर फातिमा की भी गवाही होनी थी, लेकिन वह तबीयत ठीक न होने के कारण कोर्ट नहीं आ सकी। उसकी ओर से कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र देकर अगली तारीख की मांग की गई है।इरफान का काफिला कानपुर कचहरी के पास जाम में थोड़ी देर के लिए फंसा रहा। वकीलों के प्रदर्शन और सपा विधायक की पेशी को देखते हुए कानपुर कचहरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ को भी तैनात किया गया है। कोर्ट के मेन गेट पर भी भारी सुरक्षा बल तैनात है। विधायक की MP/MLA की लोअर और सीनियर दोनों कोर्ट में पेशी होनी है। गैंगस्टर को छोड़कर अन्य मामलों में सुनवाई आज होगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh