Advertisement

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली मिलन कार्यक्रम महाराष्ट्र भवन में आयोजित हुआ

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली मिलन कार्यक्रम महाराष्ट्र भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने भजन प्रस्तुति करी तथा विभिन्न प्रकार की झांकियों प्रस्तुत करी राधा कृष्ण का नृत्य हुआ जिसमें राधा कृष्ण राम सीता आदि भजन गाये गये जिसको सुन कर सभी श्रोतागण मग्न हो गये सभी राधा कृष्ण की धुन में झूमने लगे साथ ही पूरे परिसर में आनंदित वातावरण हो गया बाद में सभी अतिथियों ने एक दूसरे पर फूल फेंक कर फूलों की होली खेली व सभी ने एक दूसरे को गले लग कर होली की बधाई दी कार्यक्रम के संयोजक व आई टी मंच के अध्यक्ष रामजी शुक्ला ने बताया की हमारी संस्था विगत कई वर्षों से ये कार्यक्रम आयोजित कर रहे होली आपसी भाई चारे का त्योहार है इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी को ये संदेश देना चाहते है कि साथ मिल कर ये त्योहार मनाना चाहिए और आपसी भाई चारे का संदेश प्रस्तुत करना चाहिए आई टी मंच के महामंत्री सचिन शुक्ला ने बताया की हम इस कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ साथ पूरे समाज को एकत्र करने का प्रयास करते है और समाज के हर एक वर्ग को आमंत्रित करते हैं जिसमे सभी लोग परिवार के साथ उपस्थित हो कर भजन संध्या का आनंद लेते है आई टी मंच के मीडिया प्रभारी रजत गुप्ता और राजेन्द्र शुक्ला ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh