कानपुर-आज होटल रीजेन्टा में कनिका अस्पताल व कानपुर आध्यात्मिक सोसायटी के तत्वाधान में कॉन्फ्रेंस कनिकाकान का आयोजन किया गया है कार्यक्रम के चेयर पर्सन डा० शरद बाजपेयी ने बताय कि कॉन्फ्रेंस में नेत्र रोगो से सम्बन्धित भारत देश के प्रमुख विशेषज्ञों ने भाग लिया है तथा मोतियाबिंद का नई तकनीको द्वारा आपरेशन कानिका हास्पिटल में किया गया तथा उसका सजीव प्रसारण होटल रीजेन्टा में किया गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के नेत्र विशेषज्ञों ने कार्यक्रम में भाग लिया व अपनी समस्याओं का निवारण किया। कॉन्फ्रेंस में हैदराबाद से डा० संतोष होनावर डा० हर्षल टाक.नई दिल्ली से एआइ ओ.एस. के प्रेसिडेंट डा० हरबंस लाल व डा० टिंकू बाली राजदान, डा०के.पी. कुदलू, डा० अनुपम आहूजा, डा० कपिल अग्रवाल, डा० एम बनाठी ने उपस्थित नेत्र विशेषज्ञों को स्किल ट्रांसफर व चर्चा की।कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने किया।
कार्यक्रम के सचिव डा० मोहित खत्री ने मोतियाबिंद आपरेशन में होने वाली जटिलताओं के निवारण के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में डा० शलिनी मोहन डा० रूचिका अग्रवाल, डा० आर.सी. गुप्ता, डा० अवध दुबे, डा० ए.एम. जैन, डा० मलय चर्तुवेदी, डा० दिलप्रीत, डा० सुकान्त पाण्डेय, डा० मनीष, डा० लोकश, डा० पल्लवी आदि उपस्थित रहे।
देश विदेश के प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञों के व्याख्यान


















