Advertisement

ईट राइट मिलेट्स मेला के अंतर्गत “श्री अन्न ” आधारित कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

आज दिनांक 19मार्च 2023 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कानपुर नगर द्वारा आयोजित ईट राइट मिलेट्स मेला (दिनांक 17मार्च से 19मार्च तक )के अंतर्गत “श्री अन्न ” आधारित कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन मानस ग्राम नेचुरल एंड आर्गेनिक फ़ूड चेन द्वारा उपलब्ध कराये गए श्री अन्न से कुकिंग प्रतियोगिता पूर्वांह 11.30 बजे शुरू हुआ जिसका सीधा प्रसारण किया गया।इस प्रतियोगिता में 10 महिला प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का संचालन मास्टर शेफ श्रीमती कविता जी द्वारा एवं प्रतियोगिता संसाधन संचालन श्रीमती सुषमा दीक्षित द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार स्मिता गुप्ता जी को मिलेट्स लाप्सी के लिए, द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से सैइदा को कोफ्ता करी के लिए एवं सुमन जी को रागी लड्डू के लिए तथा तृतीय पुरस्कार संयुक्त्त रूप से सविता तिवारी को बाटी चोखा, बाजरा लड्डू के लिए व निकुंज को मिलेट टाकोज के लिए प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम द्वारा लोगों को मिलेट्स की उपयोगिता के बारे में प्रोत्साहित किया गया।इसी कड़ी में मिलेट्स आधारित व्यवसाय पर स्टार्टअप थीम पर पैनल डिस्कशन का आयोजन मिलेट्स विषय विशेषज्ञों एवं श्री हरिशंकर सिंह उपायुक्त (खाद्य )खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य )ll लखनऊ की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।पैनल के विषय विशेषज्ञों एवं सहायक आयुक्त खाद्य लखनऊतथा उपायुक्त (खाद्य ) को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
ईट राइट मिलेट्स मेला (दिनांक 17मार्च से 19मार्च तक )के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र का वितरण माननीय सांसद महोदय अकबरपुर कानपुर देहात श्री देवेंद्र सिंह “भोले “जी द्वारा किया गया। माननीय सांसद जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री ऊ. प्र.श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा लोगों को मोटे अनाज का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। माननीय सांसद जी ने कहा क़ि लोगों को स्वस्थ रहना है तो अपने जीवन में मोटे अनाज को प्राथमिकता देना होगा। इसी के साथ तीन दिवसीय ईट राईट मिलेट मेला कानपुर का शानदार सांस्क्रतिक संध्या के साथ समापन हुआ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh