जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विधिक गोष्टी व नेत्र शिविर का आयोजन फतेपुर गांव बंदी माता समीप चौबेपुर प्राइमरी स्कूल में किया गया इसमें आशुतोष बाजपेई पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वार आम जनमानस को कैसे सहायता प्राप्त हो इसके विषय में ग्राम वासियो से चर्चा की योगेश बाजपेई पीएलवी ने बताया कि विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए क्षेत्रवासी हमारे नंबरों पर संपर्क करके उसका लाभ ले सकते हैं विश्वविद्यालय के डायरेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय कानपुर के आसपास के कई गांव को गोद लिया है और वहां जाकर वह सामाजिक कार्य निरंतर करता रहता है इस मौके पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कला संकाय के डायरेक्टर प्रोफेसर राजेश द्विवेदी प्रशांत मिश्रा अभिषेक मिश्रा एवं ग्रामवासी कई गांव के प्रधान उपस्थित रहे इसके साथ-साथ मेडिकल टीम ने ८० मरीजों का नेत्र परीक्षण करके ११ मरीज मोतियाबिंद के चिन्हित किए गए इस मौके पर उनको आई ड्रॉप चश्मे भी वितरित किए गए प्राइमरी स्कूल के बच्चों को विश्व विद्यालय की तरफ से मिष्ठान पैकेट उपलब्ध कराए गए



















