Advertisement

कानपुर सेंट्रल से फेथफुलगंज आउटर में रेलवे ट्रैक पर युवक ने की खुदकुशी

कानपुर सेंट्रल से फेथफुलगंज आउटर में रेलवे ट्रैक पर युवक ने खुदकुशी कर ली । सुबह तकरीबन 9 बजे युवक ने जैसे ही देखा की ट्रेन आउटर में आ रही है ट्रैक पर लेट गया जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए ।मौके पर जीआरपी के सिपाही पहुंचे और जांच में जुट गए ।

जीआरपी की जांच में पता चला कि मरने वाला युवक शहर के बेकनगंज थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था । पिछले 7 महीने से राहुल वर्मा निलंबित चल रहा था ।जिसकी वजह से वह काफी दिनों से परेशान था । मृत सिपाही राहुल वर्मा के परिजन जब जीआरपी थाने पहुंचे तब पूरा मामला सामने आया ।

परिजनों ने बताया कि राहुल के दो छोटे बच्चे भी हैं, इस वजह से वह काफी परेशान रहता था ।7 महीने से निलंबित होने के कारण परेशान हालात से जीवन गुजार रहा था ।आज जब घटना हुई जिसकी सूचना जीआरपी पुलिस ने घरवालों को दी । जीआरपी ने राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh