कानपुर-गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी समिति द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें सरदार नीतू सिंह एवं मोहकम सिंह द्वारा पत्रकारों को बताया गया कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है सरदार भगत सिंह एवं राजगुरु को सच्ची श्रद्धांजलि देने के उद्देश से गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी समिति द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन एक शाम शहीदों के नाम नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम स्थल भगत नामदेव जी हॉल फलमंडी बारा देवी कानपुर में भगत सिंह के गांव की मिट्टी के दर्शन व बाहर के प्रांगण में श्रृद्धांजलि स्वरूप सांस्कृतिक रंगमंच की प्रस्तुति वैशाली जानकी ग्रुप दिल्ली व गोल्डन वाइस के कलाकारों द्वारा विशेष रूप से रंगमंच के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुति की जायेगी लाइट एवं साउंड शो होगा व गुरु का अटूट लंगर भी बरतेगा इसका उद्देश्य देश के प्रति प्रेम और श्रद्धा के प्रति लोगों को जागृत करना है इस कार्यक्रम का फेसबुक प्रसारण सिक्ख न्यूज एक्सप्रेस न्यूज चैनल द्वारा किया जायेगा प्रेस वार्ता में विशेष रूप से सरदार नीतू सिंह, सरदार मोहकम सिंह, कंवलजीत सिंह, मानूं गायिका, पदमा शर्मा, गुरदीप सिंह सहगल, सुरेंद्र पाल, एंकर पद्मिनी शर्मा, मंजीत सिंह चड्डा, हरप्रीत सिंह, भाग सिंह, संचालक प्रेम अरोड़ा मौजूद रहे।
गुरुद्वारा बाबा नामदेव जी समिति द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यकम होगा आयोजित


















