Advertisement

सांसद खेल स्पर्धा अंतर्गत खेल आयोजन समिती का हुआ गठन..

सांसद खेल स्पर्धा अंतर्गत खेल आयोजन समिती का हुआ गठन…..

– अनूप पचौरी संयोजक व विजय मिश्र को सह- संयोजक बनाया गया…

– अप्रैल माह से होगा 15 दिवसीय ” सांसद खेल स्पर्धा ” का महाकुंभ…

– 15 दिवसीय नॉक आउट कबड्डी खेल स्पर्धा का फाइनल ग्रीन पार्क में संपन्न होगा….

कानपुर 21 मार्च । खेलो इंडिया अंतर्गत कानपुर लोकसभा सांसद सत्यदेव पचौरी द्वारा उनके नगर संसदीय क्षेत्र के सभी 85 वार्डो में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मानकों के अनुरूप आगामी अप्रैल माह से कबड्डी खेल का आयोजन किया जाएगा । जिस भव्य आयोजन की तैयारियों के बाबत सांसद श्री पचौरी ने नगर में होने वाले इस आयोजन एवं खिलाड़ियों के चयन के साथ ही जिला उत्तर एवं दक्षिणक्षेत्र के वॉलिंटियर्स की नियुक्त से पहले मंगलवार को ( सांसद खेल स्पर्धा – 2023 ) कबड्डी खेल आयोजन समिति के संयोजक व सह संयोजक की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अनूप पचौरी को ( सांसद खेल स्पर्धा 2023 खेल आयोजन समिति) का जिला संयोजक एवं रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य श्री विजय मिश्रा को सांसद खेल स्पर्धा 2023 खेल आयोजन समिति का जिला सह – संयोजक की जिम्मदारी सौंपते हुए निर्देश दिया है की आगामी सप्ताह अंतर्गत इनके कुशल निर्देशन में सभी वार्डो में कबड्डी खिलाड़ियों एवं चयन समिति पैनल का चयन कर अंतिम सूची रिपोर्ट प्रस्तुत करेगे ।
सांसद श्रीपचौरी ने बताया कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में प्रत्येक राज्य में सभी सांसदों द्वारा खेल स्पर्धा करवाया जाने का निर्देश हुआ है । इसी क्रम में आगमी अप्रैल माह में जनपद कानपुर में भी मेरे लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूरे लोकसभा क्षेत्र में मंडल स्तर एवं विधान सभा सहित वार्ड स्तर पर भी “कबड्डी खेल ” का आयोजन कराया जायेगा । जिस वृहद आयोजन की तैयारियों के बाबत उक्त खेल आयोजन समिती के संयोजक अनूप पचौरी एवं सह-संयोजक रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य श्री विजय मिश्रा के कुशल निर्देशन में एक जिला स्तरीय चयन समिति का पैनल भी बनाया जायेगा जो की पार्टी के वार्ड एवं मंडल संयोजकों द्वारा प्रत्येक वार्ड के उक्त सांसद कबड्डी खेल स्पर्धा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु खिलाड़ियों का चयन करेगे। जिसके बाद खेल आयोजन समिति के संयोजक एवं सह संयोजक सहित चयन समिति पैनल द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के तहत खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा खेल आयोजन समिति के सह – संयोजक श्री विजय मिश्रा ने बताया की इस खिलाड़ी चयन कर्ताओं के पैनल में पार्टी के प्रमुख विंग के सदस्यों के साथ साथ क्रीड़ा भारती , संघ एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी सदस्य भी होंगे ।

इस तरह – हर वार्ड में होगा कबड्डी खिलाड़ियों की टीमों का चयन…

नगर संसदीय क्षेत्र को दो भागों में ( जिला उत्तर एवं जिला दक्षिण ) में विभाजित करते हुए सर्व प्रथम वार्ड स्तरीय टीमों का गठन किया जाय। सांसद खेल स्पर्धा खेल अयोजन समिति के जिला संयोजक श्री अनूप पचौरी ने बताया की प्रत्येक वार्ड से 1 टीम ली जाएगी जिनका आपसी मैच करवाकर फिर विधान सभा और मंडल स्तरीय मैच नगर के विभिन्न पार्कों एवं क्रीड़ा स्थलों में आयोजित होगा । इस प्रकार सभी टीमों के बीच 15 दिवस में कुल 85 मैच होंगे। इनमे विजयी 11 टीमों में फिर क्वार्टर फाइनल सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच खिलाया जायेगा जो की अंतिम 3 दिवस में ये मैच ग्रीन पार्क में संपन्न होंगे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh