Advertisement

सुनवाई ना होने पर सीएम योगी से लगाएंगे गुहार- पीड़ित परिजन

कानपुर

बीते 7 माह से लापता है सर्राफा कारोबारी का बेटा

पीड़ित परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

सुनवाई ना होने पर सीएम योगी से लगाएंगे गुहार- पीड़ित परिजन

कानपुर के अटल घाट से बीते 7 माह पूर्व लापता हुए रितिक के मामले में भाजपाइयों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की,,, और कई बिंदुओं पर जानकारी देते हुए मामले एक जांच कमेंटी गठित करने की मांग की है

आपको बताते चले बीती 23 अगस्त को ब्रह्ननगर निवासी सराफा कारोबरी का बेटा रितिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, वही पीड़ित परिजनों का कहना है कि कई बार अलग अलग नम्बरों से उन्हें कॉल भी आई लेकिन उन नम्बरों की अभी तक जांच नही हो पाई। वही फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में पुलिस ने रितिक की डूबने से मौत होने की पुष्टि की है, जिसका विरोध करते हुए पीड़ित परिजन और भाजपाइयों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और पुनः जांच कराए जाने की मांग की, उनका कहना है कि अगर पुलिस ने सुनवाई नही की तो मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार लगाएंगे। वही पुलिस कमिश्नर ने परिजनों को आश्वासन देते हुए एक जांच कमेटी बनाए जाने की बात कही है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh