Advertisement

शक्ति महिला मंडल द्वारा हिंदू नव वर्ष पर किया गया भव्य आयोजन

शक्ति महिला मंडल द्वारा किदवई नगर स्थित बालाजी पार्क में हिंदू नव वर्ष व बसंत चैत्र नवरात्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां आए हुए सभी अतिथियों का रोली और चंदन लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी लोग आपस में एक दूसरे के गले मिले और नववर्ष की बधाइयां दी। कार्यक्रम में माता के भजन भी मंडल द्वारा गाए गए। इस कार्यक्रम में पहले स्वयंसेवकों द्वारा शाखा लगाकर खेलकूद कराए गए तत्पश्चात नववर्ष का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा नववर्ष में अतिथियों के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स भी बनाए गए। अतिथियों ने बनाये गए ग्रीटिंग कार्ड्स की प्रशंसा भी की और उन सभी बच्चों में से प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिए गए जिसको पाकर बच्चों में खुशी का माहौल बन गया। एक छोटी बच्ची द्वारा देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमे खूब तालियां बजाई गई। तत्पश्चात आए हुए अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह नंबर हम हिंदुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है हमारी आने वाली पीढ़ी हिंदू सनातन नववर्ष को भूलती जा रही है हम सभी माता पिता को यह शिक्षा अपने बच्चों में डालनी होगी इसलिए हम सभी लोग अंग्रेजी नववर्ष ना मना कर हिंदू नववर्ष मनाने पर ज्यादा फोकस करें। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शक्ति महिला मंडल के अध्यक्ष प्रेमा खंडेलवाल, नीतू अग्रवाल,रजनी केसरवानी, बीनू,कमलेश,संगीता मिश्रा,रचना शुक्ला,शरद श्रीवास्तव,शशि शुक्ला एवं आयोजक मंडल में सुरेश गुप्ता राजहंस,चंद्रपाल सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,अनूप श्रीवास्तव,विपिन सिंह,सचिन सिंह,ईशान अग्रवाल,विक्रम सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh