Advertisement

यूपी पुलिस का सिपाही अधिवक्ता की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है

यूपी पुलिस का सिपाही अधिवक्ता की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है ।मामला घाटमपुर क्षेत्र के पतारा का है जहां के रहने वाले अधिवक्ता ने आज कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अधिवक्ता का आरोप है कि दबंग सिपाही अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है और और इसमें उसे स्थानीय विधायक का संरक्षण प्राप्त है इसलिए पुलिस भी चाह कर कुछ नहीं कर पा रही। अधिवक्ता न्याय की गुहार लगाने पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचा और पुलिस कमिश्नर से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। जिसके बाद प्रकरण की जांच एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा को सौंप दी गई है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh