नीति आयोग से “अनवरगंज से मंधना रेलवे ट्रैक” की स्वीकृती के संबंध में सांसद पचौरी वा भोले ने की रेल मंत्री से मुलाकात ,दिया धन्यवाद…
इस रेलवे ट्रैक के बनने से जाम से असुविधा होगी समाप्त – यातायात होगा सुगम : पचौरी…
– लगभग 1200 करोड़ की लागत से बनेगा अनवर गंज मंधना रेलवे ट्रैक….
16 किमी लंबे इस एलिवेटेड ट्रैक के रास्ते में आती है… 18 में 16 रेलवे क्रासिंग….
कानपुर…23 मार्च । शहर के 40 लाख जनता कों जाम की समस्या से समाधान दिलाने के लिये बहु प्रतिक्षित अनवरगंज से मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रेक बनाये जाने का सपना अब शीघ्र साकार होता नज़र आरहा है । शहर में जनसुविधाओं की बात हों या विकास की बात हों, सांसद सत्यदेव पचौरी व देवेंद्र सिंह “भोले” एक कदम आगे रहते है । कानपुर नगर एवं देहात के दोनो सांसदों के भागीरथ प्रयासों के चलते शहर की जनता के लिये गंभीर समस्या बनचुके अनवरगंज से मंधना रेलवे ट्रेक कों एलीवेटेड ट्रैक बनने की राह अब साकार रूप लेने जारही है…बीते दिन दिल्ली लोकसभा सत्र के दौरान शहर के आधारभूत ढाचे कों नवीन स्वरुप में प्रदान करने के लिये नीति आयोग से स्वीकृति मिलने के बाद सांसद श्री सत्यदेव पचौरी एवं श्री देवेंद्र सिंह “भोले” ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद दिया । साथ ही अनवरगंज -मंधना एलोवेटेड रेलवे ट्रेक के बावत विस्तृत चर्चा भी हुई । इस वावत सांसद पचौरी ने रेल मंत्री से कहा की वे जनमानस की प्रत्येक समस्या के निदान के लिये संकल्पित है । और 2024 से पहले शहर के विकास में सभी अपूर्ण कार्यों कों अंतिम रूप दिए जाने व समय से विलंबित विकास कार्यों कों वर्षान्त तक शीघ्र शुभारम्भ किये जाने के साथ ही शहर वासियो के लिये रेलवे एलोवेटेड ट्रेक समस्या कों प्राथमिकता के आधार पर लिये जाने हेतु अनवरगंज – मंधना एलोवेटेड रेलवे ट्रेक बनाये जाने कों लेकर अपनी बात भी कही जिस पर *केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कानपुर को शीघ्र जाम के नासूर से निजात दिलाने के लिए पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा है की नीति आयोग से स्वीकृति के बाद शीघ्र ही उपरोक्त प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर करवाने हेतु भी आश्वस्त किया है अनवर गंज से मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की कैबनेट से मंजूरी के बाद कानपुर में इस एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शीघ्र श्री गणेश होगा ।
उन्होंने कानपुर की जनता को बधाई देते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने अपने शैक्षिक काल के दौरान आईआईटी में बिताए कई वर्ष की यादों को साझा करतें हुए कहा है कि मैंने उस समय दौरान से ही जाम की समस्या को खुद भी महसूस किया है । इसलिए जनता के दर्द को भली भांति जानता हूं ।
इस बावत सांसद पचौरी एवं सांसद “भोले” ने रेल मंत्री श्री वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा कानपुर की 40 लाख की आबादी को इस एलिवेटेड ट्रैक के रूप में शीघ्र मिलने वाले उपहार से जाम से जहां निजात मिलेगी वही जीटी रोड पर सुचारू आवागमन संभव हो सकेगा । उन्होंने कहा कि अनवरगंज मांधना रेलवे ट्रैक के बनने से कानपुर का चतुर्मुखी विकास होगा । उधामियो को इससे बड़ी राहत के साथ विकास को भी बढ़ावा मिलेगा । जिससे रोज स्कूल जाने वाले बच्चों को एवं जाम कें दौरान एंबुलेंस को सुगम रास्ता भी मिल सकेगा ,जिससे मरीजों को चिकित्सीय उपचार हेतु अब जाम से जूझना नही पड़ेगा । उन्होंने कहा की विगत 75 वर्षो से कानपुर में चली आ रही इस समस्या से शीघ्र समाधान मिलने से कानपुर को पुनः औद्योगिक स्वरूप वापसी की राह आसान होगी , सांसद पचौरी ने कहा की कानपुर स्मार्ट सिटीयों में प्रदेश के 8 वें स्थान पर कानपुर शहर का नाम आता है । इसलिए माननीय प्रधानमंत्री की भी इक्षा हैँ कि कानपुर शहर औद्योगिक विकास के रास्ते बने और जनमानस को सभी जन सुविधाएं प्राप्त हो सके । साथ ही साथ समय रहते 2024 से पहले इस ट्रैक की स्वीकृति दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए उन्हें कानपुर की जनता की ओर से उन्हें साधुवाद दिया है ।


















