Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर का नाम रोशन करने वाले डॉ रोहित सक्सेना को नई दिल्ली में “बाबा आमटे शांति भूषण राष्ट्रीय सम्मान से हुए सम्मानित

कानपुर,पत्रकारिता जगत में अपना जौहर दिखा चुके वरिष्ठ पत्रकार डॉ रोहित सक्सेना जो की 22 वर्ष से अधिक देश के कई मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक जागरण,सहारा समय टीवी न्यूज़,एनडीटीवी,ज़ी न्यूज़ ग्रुप के वरिष्ठ पदों एवं नेशनल वॉइस,टीवी 24 और न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया मे सीईओ वा ग्रूप सीईओ के पद पर रह कर सेवा दे चुके हैं।मीडिया और इंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल वारिष्ठ सलाहकार भी रह चुके है। वर्तमान में भारतीय ताईक्वोनडो संघ का चेयरमैन मीडिया उत्तर प्रदेश ताईक्वोनडो संघ का चेयरमैन,बॉक्सिंग संघ का अध्यक्ष और बॉडी बिल्डिंग संघ का अध्यक्ष होने के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी विराजमान हैं। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी (संघ की विचारधारा) में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी के पद पर पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में गौ सेवा एवं उनके उत्थान हेतु कार्यरत हैं।वर्ष 2021 में डॉ.सक्सेना एशिया पैसिफिक चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा भारत में “मोस्ट प्रोमिसिंग पर्सनालिटी ऑफ ईयर” इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड द्वारा 2021 का यंग अचीवर ऑफ ईयर से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2023 में मीडिया मे डॉ . सक्सेना के द्वारा करे गए कार्यो के लिए यूएन एसडीसी लीडरशिप कॉन्क्लेव मे “राष्ट्रीय ऊकर्ष्टता सम्मान” घाना के राजदूत द्वारा दिया गया। किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं पत्रकारिता जगत से भारतीय जनता पार्टी में नित्य प्रतिदिन अपनी एक पहचान स्थापित कर रहे हैं, सम्मान मिलना हर्ष का विषय है डॉक्टर रोहित सक्सेना को मीडिया मे योगदान के लिए देश के उत्कृष्ट सम्मान “बाबा आमटे शांति भूषण राष्ट्रीय सम्मान- 2023” से भारी जनसमूह की मौजूदगी में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मिला। डॉ रोहित सक्सेना ने बताया बाबा आमटे शांति भूषण राष्ट्रीय सम्मान श्याम जाजू के हाथों से सम्मान पा कर मैं अभिभूत हुआ मन प्रसन्न हो प्रफुल्लित हो रहा है।डॉ . सक्सेना की इस उपलब्धी से पत्रकारिता जगत मे ख़ुशी की लहर है।देश के कई जाने माने मीडिया पर्सनलाइसड ने डॉ . सक्सेना को बधाईया दी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh