Advertisement

झकरकटी बस अड्डे पर एक.युवक की दबंगई का मामला

शहर के झकरकटी बस अड्डे पर एक.युवक की दबंगई का मामला सामने आया है जो कि अपनी गुडंई से बस अड्डे पर अपना वर्चस्व कायम किए हुए है। इसी संबंध मे एक पीड़िता सुरेमा प्रजापति ने अन्य दुकानदारों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय मे पहुंकर लिखित मे शिकायत की हैं पीड़िता ने बताया कि रजत राजपूत जोकि दबंग किस्म का व्यक्ति है पिस्टल लगाकर पूरे क्षेत्र में दबंगई करता है इसके रायपुरवा थाने में भी कई मुकदमे दर्ज हैं एक बार जेल भी जा चुका है और अभी बाबूपुरवा थाने में f.i.r. होने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है महिला ने बताया कि बस अड्डे पर करीब 15 वर्षों से चाय पानी नाश्ता बेचकर अपना जीवन यापन करती है रजत राजपूत उर्फ सर्वेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह उर्फ दीपक अपने कुछ गुर्गों के साथ में आते हैं और हमें डरा धमका कर पिछले कई वर्षों से वसूली करते आए हैं वसूली न देने पर मारपीट करते हैं जिसके खिलाफ हमने कई बार शिकायत करी लेकिन हमारी अभी तक सुनवाई नहीं हुई इसलिए हमने आज पुलिस कमिश्नर के पास.शिकायत की है जहां जाचकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh