कानपुर शहर का प्रतिष्ठित गेंजेस क्लब में तीस वर्ष पुराने स्विमिंग पूल के नए सत्र का मंत्र उच्चारण पूजन विधि के बाद शुभारंभ किया गया स्विमिंग पूल के नए सत्र का शुभारंभ चेयरमैन श्री विजय कपूर के द्वारा किया गया आपको बता दें कि स्विमिंग पूल के नए सत्र का शुभारंभ पूजा एवं मंत्रोच्चारण के साथ हुआ इस दौरान क्लब के सदस्य एवं उनके परिवारी जन भी अधिक संख्या में उपस्थित थे गेंजेस क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने वहां मौजूद लोगों का स्वागत किया इस दौरान उन्होंने बताया कि गेंजेस क्लब का स्विमिंग पूल 30 साल पुराना है ये पूल कानपुर ही नहीं पूरे प्रदेश का सर्वोत्तम पूल है गेंजेस क्लब का स्विमिंग पूल आधुनिक सज्जा से परिपूर्ण है आने वाली 27 अप्रैल को रेंजर्स क्लब में ही बच्चों और बुजुर्गों के खेलने के लिए एक आधुनिक पार्क का उद्घाटन भी किया जाएगा इस मौके पर चेयरमैन विजय कपूर के अलावा प्रीतम मल्होत्रा ,अरुण वाधवा नवीन मल्होत्रा अनूप जैन एवं कार्तिक कपूर सदस्य प्रबंध समिति के अलावा जनरल मैनेजर मोहित अवस्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय तैराक भारतविधु ने किया
गैंजेस क्लब स्विमिंग पूल के नए सत्र का हुआ शुभारंभ ,,क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने किया उद्घाटन


















