कानपुर …मोतीझील स्थित लाजपत भवन में खटीक समाज द्वारा 25 वी रजत जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव ने शिरकत किया जिसमें खटीक समाज के लोगों के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया लोगों को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार महंगाई बेरोजगारी शिक्षा की बात नहीं कर रही है सरकार ध्यान भड़काने का काम कर रही है जो भी लोग आवाज उठाते हैं उस पर कार्रवाई होती है बीजेपी के लोगों पर मुकदमा होता है तो 1 साल की सजा होती है और किसी दूसरे पार्टी के लोगों पर मुकदमा होता है तो 2 साल की सजा होती है अतीक अहमद पर फैसले के बारे में बोलते हुए कहा कि हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं मगर जिस प्रकार से अतीक अहमद जेल में बंद होकर के चुनाव लड़ रहा था तब उसकी मदद कौन बीजेपी के लोग कर रहे थे और वह कौन अधिकारी कर रहे थे उनकी भी जांच होनी चाहिए सारस पक्षी के मामले पर बोलते हुए कहा कि हम जिस से मिलने जाते हैं उस पर कार्रवाई हो जाती है विधायक इरफान सोलंकी से मिले तो उनको महाराजगंज जेल भेज दिया गया सारस मामले पर आरिफ से मिले तो उस पर मुकदमा दर्ज हो गया सड़कों पर जिस प्रकार से आवारा साल घूम रहे हैं उनके लिए भी कोई सफारी बनानी चाहिए
मोतीझील स्थित लाजपत भवन में खटीक समाज द्वारा 25 वी रजत जयंती समारोह कार्यक्रम


















