Advertisement

लोकसभा स्तर पर सांसद खेल स्पर्धा कबड्डी प्रतियोगिता के बावत मुख्यमंत्री से मिले सांसद पचौरी

– “सांसद खेल स्पर्धा कबड्डी प्रतियोगिता” पर मुख्य मंत्री ने कि सराहना…

— बोले मुख्य मंत्री : सांसद खेल स्पर्धा से स्थानीय खेल व खिलाड़ियों को नया मिलेगा प्लेटफार्म…

– कानपुर के सर्वगीण विकास व समस्याओं पर भी हुई विस्तार से चर्चा….

– निकाय चुनाव के बाद कराएं सांसद खेल स्पर्धा – समय मिला तो खुद आने की मुख्यमंत्री ने कही बात…..

कानपुर 28 मार्च । शहर में खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए आगामी अप्रैल माह में खेलो इंडिया अंतर्गत लोकसभा , मण्डल स्तर , विधान सभा एवं वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाली “सांसद खेल स्पर्धा ” कबड्डी प्रतियोगिता के बाबत सांसद पचौरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की । इस दौरान मुख्य मंत्री से शहर के सर्वगीण विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई । सांसद पचौरी ने शहर में जनमानस की पेयजल आपूर्ति समस्या एवं यातायात बाधित होने के चलते जाम की समस्या के निराकरण हेतु भी मांग रखी । मुख्यमंत्री ने जनहित में शासन द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन वा भरोसा जताया है । और सांसद खेल स्पर्धा की सराहना करते हुए कहा है कि प्रतिभा चाहे खेल की हो या कला संगीत की उसके प्रति प्रतिभागियों की भावना और ऊर्जा एक जैसी होती है । उन्होंने कहा हमे देश और प्रदेश को स्पोर्ट पावर बनना है तो उसके लिए हमे नए नए तौर तरीके के साथ नवीन व्यवस्थाओं का निर्माण करना होगा । जिले स्तर पर ” सांसद खेल स्पर्धा ” का महाकुंभ 2023 में खेल वा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नया मार्ग व नई व्यवस्थाएं लेकर आयेगा स्थानीय लोकसभा स्तर पर इन जैसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी साथ ही सांसद खेल स्पर्धा अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को नए अवसर व नए प्लेटफार्म बनाएगा ।गांव देहातो, मेलो एवं अखाड़ों में होने वाली कबड्डी को लोकसभा स्तर पर कराने से खेल सुविधाएं बढ़ने से प्रतिभावान खिलाड़ियों को सामने लाने में सांसद खेल महाकुंभ की नींव बड़ी भूमिका साबित होगी । स्थानीय स्तर पर यही खिलाड़ी जिले से प्रदेश स्तर और फिर निखर कर राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन करेगे ।
मुख्य मंत्री योगी ने आगामी अप्रैल माह में नगर निकाय चुनाव होने के कारण इस प्रतियोगिता को अगले माह कराए जाने के लिए कहा है । उन्होंने सांसद को खेल स्पर्धा की सराहना करते हुए भरोसा दिलाते हुए कहा की समय रहा तो उक्त कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित रहूंगा । साथ ही जनहित में शहर की अन्य सभी समस्याओं के निराकरण हेतु भरोसा जताते हुए आश्वस्त किया है की शीघ्र ही शासन स्तर पर हर संभव सहयोग किया जायेगा । सांसद द्वारा मुखमंत्री के समक्ष रखी गई मांगो के प्रति उक्त इस सकारात्म मुलाकात एवं सांसद खेल स्पर्धा पर पूर्ण सहयोग के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी जी को धन्यवाद दिया है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh