Advertisement

दुर्गा अष्टमी पर मुरारी लाल अग्रवाल ने की मां की भव्य आरती

कानपुर मे नवरात्र के पावन दुर्गाष्टमी पर शहर में देवी मां के भव्य जागरण के आयोजन किए गए इसी क्रम में पार्वती बांग्ला रोड के रानीघाट मे पत्रकार मनी वर्मा के घर मे भव्य जागरण आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूंजीपति वरिष्ठ समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि इनकम टैक्स अधिकारी.गीता टडंन व प्रभारी निरिक्षक सुखवीर सिंह मौजूद रहे हमेशा जनता की सेवा करने वाले मुरारी लाल अग्रवाल ने देवी जागरण में सम्मिलित होकर देवी दुर्गा मां की आरती की जहां पर क्षेत्रिय रुस्तम तिवारी, विजेता तिवारी, मधु तिवारी, दुर्गा, शिवानी तिवारी, शिवम तिवारी, रजत वर्मा, अजय कुमार, पवन कुमार, संतोष कुमार, चांदनी, लखन दिवाकर ने उनको लगभग 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर पगडी़.पहनाकर व प्रभु श्री राम दरबार का प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने भी उनका टीका कर सम्मान किया व मुरारी लाल ने कोहना थाने के प्रभारी निरिक्षक सुखवीर सिंह का सम्मान किया।इस दौरान इनकम टैक्स अधिकारी गीता टंडन ने पूंजीपति मुरारी लाल अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि ये मेरे ऐसे भाई है जो.कि सभी की निस्वार्थ.सेवा करते है कानपुर के लिए भगवान स्वरूप हिमालय की लेखनी ,समुद्र की स्याही और प्रथ्वी का कागज भी बना दिया जाए तो भी इनके जैसा व्यक्ति नही मिलेगा। मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि सभी को दैविक कार्यों में रुचि रखनी चाहिए वह भक्ति भाव करते रहना चाहिए जो भक्त सच्ची श्रद्धा से भगवान का पूजन अर्चन करते हैं उन पर कभी कोई विपदा संकट नहीं आता जो मेहनत करता है उसी को फल मिलता है भगवान भी उनका हमेशा सहयोग करते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh