Advertisement

ट्रक चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

कानपुर। महोबा से शिकंदरपुर उन्नाव जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में बनी जूस की दुकान में घुस गया। वही मौजूद लोगों ने अनियंत्रित ट्रक को देख वहां से भागकर अपनी जान बचाई। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। अख़लाक़ नगर गंगापार का रहने वाला जूस दुकानदार रिज़वान ने बताया कि गन्ना धुलते समय अचानक ट्रक लड़ने की आवाज आयी। जब खड़े होकर देखा तो एक ट्रक मेरी दुकान की ओर आ रहा था। सूझबूझ से दुकान के अंदर मौजूद जकी को बाहर निकाला और बड़े हादसे का शिकार होने से बच गये। दुकान में रख सामान और मशीन टूट गयी हैं। कुल नुकसान करीब 30 हजार रुपये का हुआ है। कानपुर देहात के डेरापुर इलाके का रहने वाला विनय कुमार ट्रक चालक है। विनय ने बताया कि महोबा के कबरई से गिट्टी लादकर उन्नाव के शिकदरपुर खाली करने जा रहे थे। जाजमऊ के चेकपोस्ट पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर में मेरा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे वाले ट्रक से टकरा गया। वही छोटे वाहनो को बचाते समय ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। वही चालक की हालत गंभीर है निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को वहां से हटवाया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh