Advertisement

राम नगरी अयोध्या के मानस भवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

दिनांक 04.04.2021 को श्री राम नगरी अयोध्या के मानस भवन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि कानून मंत्री श्री बृजेश पाठक जी एवं अयोध्या के विधायक और प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संविधान के अनुसार प्रान्तीय निर्वाचन 14,15 मार्च लखनऊ मे सम्पन्न होने के उपरान्त आज 4 अप्रैल को अयोध्या के मानस भवन मे महंत श्री कमलनयन दास महराज जी ने प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी प्रान्तीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि जी व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष नरेश कुन्छल जी को शपथ दिलाई।तद उपरान्त प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी वा प्रान्तीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि जी ने सभी उपस्थित प्रान्तीय पदाधिकारियो को पद वा गोपनीयता कि शपथ कराई। उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष ,केंद्रीय अग्रहरि समाज संजीव कुमार अग्रहरि जी ने प्रांतीय प्रचार मंत्री* उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रूप में शपथ ग्रहण एवं गोपनीयता का शपथ लिया
पृथ्वी गुप्ता की खास रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh