आर0टी0ई0 योजना के तहत प्रथम फेज में 500 से अधिक गरीब बच्चों के स्कूलों में हुए निःशुल्क प्रवेश।
– वार्ड मित्र योजना से अब अब हर गरीब को मिल रहा उनका अधिकार।
– मील का पत्थर साबित हो रही है “वार्ड मित्र योजना” : सांसद पचौरी
– प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बर्दास्त नही की जाएगी – पचौरी
कानपुर 04 अप्रैल। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस उत्तम प्रदेश में आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर समाज के लोगों हेतु संचालित की गई अंत्योदय योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से कानपुर सासंद सत्यदेव पचौरी द्वारा प्रथम बार कानपुर लोकसभा में प्रारम्भ हुई ‘‘वार्ड मित्र योजना’’ अब धरातल पर नजर आरही है।
नगर में चयनित वार्ड मित्रों द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े एवं मलिन बस्तियों में निवास करने वाले असहाय, आय वर्ग के लोगों के आश्रित बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आर0टी0ई0) के तहत निःशुल्क शिक्षा दिलाए जाने हेतु कानपुर शहर के लगभग 500 से अधिक बच्चों का आनलाइन निःशुल्क आवेदन कराकर निजी विद्यालयों में प्रवेश में दिलाए जाने का कार्य भी इस योजना के अंतर्गत किया जा रहा है।
यह जानकारी वार्ड मित्र योजना के जिला समन्वयक राजेन्द्र अवस्थी द्वारा दी गई उन्होंने बताया की जिन निजी विद्यालयों द्वारा आर0टी0ई0 शिक्षा का अधिकार के अन्तर्गत लाॅटरी द्वारा चयनित बच्चों का प्रवेश नही दिया जाएगा, ऐसी मनमानी करने वाले विद्यालयों के विरूद्ध प्रशासनिक स्तर से कार्यवाही किए जाने हेतु सांसद पचौरी ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में अधिकांश गरीब व्यक्तियों को उनका लाभ नही मिल पाता, इस समस्या के निदान ही मेरा दृढ़ संकल्प है। प्रत्येक गरीब व्यक्ति को योजना का लाभ मिलना चाहिए। उन्होनें कहा कि हमारे वार्ड मित्र अपने-अपने वार्डाें में लगातार लोगों से सम्पर्क कर रहे है । जिने द्वारा जानकारी एकत्र की गई है की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में जैसे वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत काफी समय से आवेदन लंबित है जिसका डाटा भी वार्ड मित्रो द्वारा एकत्रित किया गया है । उन्होंने बताया इसकी जानकारी उनके संज्ञान में आई है कि कोरोना काल के बाद से ऐसे आवेदनों की जाँच को लेकर तहसील स्तर पर लगातार शिथिलता बरती जा रही है, जिस कारण शहर के हजारों लोग इस सभी योजना के लाभ से वंचित है। जिनके निदान हेतु भी शीघ्र ही इस समस्या का समाधान किया जा रहा है। सांसद पचौरी ने बताया की अब तक जिन योजनाओं से जनता लाभान्वित नही हो पाई थी अब वार्ड मित्रों के उत्कृष्ट कार्य के चलते यह योजनाएं जल्द जन जन तक पहुंचेगी सांसद ने वार्ड मित्रो कार्य के लिए उनका उत्साह वर्धन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया ओर बधाई भी दी है


















